चहल को हटाकर पुलकित को सौंपी गई मथुरा की कमान
मथुरा, अमृत विचार। आखिरकार बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे की गाज जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल पर गिर ही गई। शासन ने उन्हें मथुरा से हटाकर आगरा का जिलाधिकारी बनाया है। जबकि उनके स्थान पर पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे को मथुरा की जिम्मेदारी सौंपी है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को नवागत जिलाधिकारी पुलकित खरे …
मथुरा, अमृत विचार। आखिरकार बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे की गाज जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल पर गिर ही गई। शासन ने उन्हें मथुरा से हटाकर आगरा का जिलाधिकारी बनाया है। जबकि उनके स्थान पर पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे को मथुरा की जिम्मेदारी सौंपी है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को नवागत जिलाधिकारी पुलकित खरे चार्ज ले सकते हैं। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत के कारण जिलाधिकारी का तबादला किया गया है। बांके बिहारी मंदिर के मामले में अभी जिला स्तरीय और अधिकारियों के भी स्थानांतरण होने हैं।
ये भी पढ़ें- मथुरा: पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजयुमो ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन
