रामपुर: धरने पर बैठे पूर्व जिलाध्यक्ष सहित सपा कार्यकर्ता, की ये मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। संभल के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित काफी कार्यकर्ता एकत्र होकर रविवार दोपहर को पुलिस अधीक्षक के आवास पर पहुंचे। जहां एसपी से मिलने के बाद धरने पर बैठे गए। उन्होने पुलिस पर आरोप लगाया है कि सपा के दो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ लिया। उनको छोड़ा जाए। कुछ माह पहले सोशल मीडिया …

रामपुर, अमृत विचार। संभल के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित काफी कार्यकर्ता एकत्र होकर रविवार दोपहर को पुलिस अधीक्षक के आवास पर पहुंचे। जहां एसपी से मिलने के बाद धरने पर बैठे गए। उन्होने पुलिस पर आरोप लगाया है कि सपा के दो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ लिया। उनको छोड़ा जाए।

कुछ माह पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें तीन लोग घर में जुआ खेल रहे थे। उसके बाद इस मामले में अधिकारियों ने सिविल लाइन पुलिस को जांच करने के आदेश दिए गए थे। पुलिस ने जांच के दौरान मामला सही पाए जाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया था। बाद में पुलिस ने साकिब, सालिम, अबरार को नामजद किया गया था।

उसके बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रहीं थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग पाए। शुक्रवार को आजम खां के साथ सालिम और अबरार बैठे देखे गए थे। इस दौरान पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी कर दी थी। माना जाना रहा है कि पुलिस ने दो सपा कार्यकर्ताओं को पकड़ने के बाद थाने ले आई।

इस बात की जानकारी मिलने के बाद संभल के पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज खान और रामपुर के सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, ओमेंद्र चौहान सहित काफी कार्यकर्ता एकत्र होकर एसपी आवास पहुंचकर एसपी से मिले। जहां उनको पकड़े गए दोनों लोगों को छोड़ने की बात कहीं। उसके बाद सभी लोग एसपी आवास के पास धरने पर बैठे गए।

ये भी पढ़ें:- एनआईए ने दो राज्यों में 40 स्थानों पर पीएफआई के खिलाफ की छापेमारी, चार हिरासत में

संबंधित समाचार