तमिलनाडु: बस में सामान लाद रहे छह लोगों की ट्रक की चपेट में आने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। सलेम से करीब 35 किलोमीटर दूर रविवार तड़के एक बस में सामान लाद रहे छह लोगों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, थिरुनावुक्रसु और उनके परिवार के पांच सदस्य तथा रिश्तेदार एक समारोह में शामिल होने के लिए चेन्नई जा रहे थे और बस के पीछे …

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। सलेम से करीब 35 किलोमीटर दूर रविवार तड़के एक बस में सामान लाद रहे छह लोगों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, थिरुनावुक्रसु और उनके परिवार के पांच सदस्य तथा रिश्तेदार एक समारोह में शामिल होने के लिए चेन्नई जा रहे थे और बस के पीछे अपना सामान लाद रहे थे। पुलिस ने कहा कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिसमें बस के खलासी सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि थिरुनावुक्रसु की पत्नी विजया की अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति का इलाज हो रहा है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी ट्रक चालक फरार है।

ये भी पढ़ें – न्यू जलपाईगुड़ी-दार्जिलिंग टॉय ट्रेन की सेवाएं भूस्खलन के कारण Suspended

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका