चेहल्लुम : गमजदा चेहरों ने नम आंखों से कर्बला के शहीदों को दिया पुरसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी में दर्द भरे नौहों और या हुसैन की सदाओं के साथ हजारों की तादाद में गमजदा चेहरों ने नम आंखों से कर्बला के शहीदों को चेहल्लुम के जुलूस में पुरसा दिया। रविवार को अजादारों ने इमाम हुसैन समेत मैदान-ए-कर्बला के 72 शहीदों का चालीसवां मनाने के लिए नंगे पैर चेहल्लुम …

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी में दर्द भरे नौहों और या हुसैन की सदाओं के साथ हजारों की तादाद में गमजदा चेहरों ने नम आंखों से कर्बला के शहीदों को चेहल्लुम के जुलूस में पुरसा दिया। रविवार को अजादारों ने इमाम हुसैन समेत मैदान-ए-कर्बला के 72 शहीदों का चालीसवां मनाने के लिए नंगे पैर चेहल्लुम के जुलूस में शिकस्त करे पहुंचे।

जुलूस में मातमी अंजुमन आखों में अश्क भरे मातम करती हुई पैदल चल रहीं थी। बड़ी तादाद में अंजुमन व अजादार विक्टोरिया स्ट्रीट के नाजिम साहब के इमामबाड़े में पहुंचने लगे। इमामबाड़े में मौलाना कल्बे जव्वाद ने मजलिस को संबोधन किया। उन्होंने कहा कि कर्बला में शहीदों को अगर सच्चा पुरसा देना है तो हजरत इमाम हुसैन की शिक्षाओं पर अमल करना जरूरी है। इसके बाद अजादारों ने जियारत कर दुआएं मांगी। वहीं युवाओं ने जुलूस मार्ग पर क्लीन जुलूस अभियान चलाकर सबीलों पर निशुल्क कूड़ेदान रखे और सड़क पर बिखरा कचरा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

शनिवार की देर रात से राजधानी पुलिस ने चेहल्लुम के जुलूस पर पुख्त इंतजाम किए थे। जगह-जगह पुलिसकर्मियों समेत पीएसी बटालियन, आरआरएफ, आरएफ, होमगार्ड व अन्य सुरक्षा एजेंसी भी चौकन्ना रहीं। यह जुलूस नाजिम साहब के इमामबाड़े से उठकर नक्खास चौराहा, टूरियागंज, हैदरगंज, बुलाकी अडडा, एवरेडी चौराहा होते हुये देर शाम तालकटोरा स्थित कर्बला पहुंच कर समाप्त हुआ।

इराक की तर्ज पर राजधानी लखनऊ में अजादारों ने कर्बला के शहीदों का गम मनाया। जुलूस में शामिल अजादारों के लिए जगह-जगह सबीलों भी सजाई गईं। इन सबीलों पर चाय और पानी के साथ ही दूध, बिरयानी, खिचड़ा, दाल, चावल आदि परोसा गया। कई जगह चिकित्सा शिविर भी लगाए गए। हजरत इमाम हुसैन सहित कर्बला के 72 शहीदों की नज्र दिलाकर उन्हें पुरसा दिया गया। इसके बाद कर्बला के शहीदों की नज्र दिलाकर उन्हें खिराजे अकीदत पेश की गई।

यह भी पढ़ें:- चेहल्लुम :480 किमी पैदल सफर तयकर राजधानी पहुंचे हुसैन के चाहने वाले

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात