पुणे की बेकरी ने खास लाल रत्नदीप अमरूद से बनाया विशेष केक, अंडा रहित केक नाम दिया गया पुरंदर पेरु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले की पुरंदर तहसील में लाल अमरूद का उत्पादन करने वाले किसानों को खुशी की एक और वजह मिली है क्योंकि नामी कयानी बेकरी अब उनके उत्पाद का इस्तेमाल विशेष केक बनाने में कर रही है। अमरूद की इस किस्म को ‘रत्नदीप अमरूद’ कहा जाता है जिसका उत्पादन पारंपरिक रूप से …

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले की पुरंदर तहसील में लाल अमरूद का उत्पादन करने वाले किसानों को खुशी की एक और वजह मिली है क्योंकि नामी कयानी बेकरी अब उनके उत्पाद का इस्तेमाल विशेष केक बनाने में कर रही है। अमरूद की इस किस्म को ‘रत्नदीप अमरूद’ कहा जाता है जिसका उत्पादन पारंपरिक रूप से महाराष्ट्र की पुरंदर तहसील के किसान करते हैं। इस किस्म के अमरूद की बाजार में इसके स्वाद और अंदर के गुलाबी हिस्से की वजह से बहुत भारी मांग है।

‘रत्नदीप अमरूद’ उगाने वाले किसान पुणे की कयानी बेकरी से अमरूद का खास अंडा रहित केक बनाने के लिए जुडे हैं और इस केक को ‘‘पुरंदर पेरु केक’ नाम दिया गया है। कयानी बेकरी अपने स्ट्राबेरी बिस्कुट और अपने अन्य उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है। बेकरी के एक सह-स्वामी ने दावा किया कि इस केक को बनाने की शुरुआत पिछले महीने की गई और ग्राहकों के बीच इसकी भारी मांग है।

कंपनी के अध्यक्ष रोहन उर्सल ने कहा  कि केक लाल अमरूद से बनाया जाता है जिसका उत्पादन हाइलैंड्स फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी (पीएचएफपीसी) करती है जिसकी शुरुआत 14 किसानों ने मिलकर की थी और जो पूर्णकालिक किसान थे। इन किसानों को खेती और अन्य संबंधित कार्यों की जानकारी थी।’’ उन्होंने बताया कि लाल अमरूद की किस्म को अगले स्तर पर ले जाने के लिए हमने कयानी बेकरी के सह-मालिक रुस्तम कयानी सहित कई बेकर से संपर्क किया। उर्सल ने बताया कि रुस्तम कयानी केक बनाने के लिए फलों में कुछ बदलाव करने के मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें – तमिलनाडु: बस में सामान लाद रहे छह लोगों की ट्रक की चपेट में आने से मौत

संबंधित समाचार