अयोध्या : अंजुमनों ने की शराब की दुकानें 3 दिन बंद करवाने की मांग
अमृत विचार, अयोध्या। मरकजी अंजुमन तबलीग अहले सुन्नत ने शहर की अंजुमनों के साथ बैठक की। जामा मस्जिद टाटशाह में आयोजित बैठक की शुरुआत नायब इमाम मौलाना फैसल हाशमी के तिलावते कुरान पाक से हुई। बैठक में शहर की सभी अंजुमनों ने 3 दिन शराब की दुकानों को बंद करवाने की मांग की। इस अवसर …
अमृत विचार, अयोध्या। मरकजी अंजुमन तबलीग अहले सुन्नत ने शहर की अंजुमनों के साथ बैठक की। जामा मस्जिद टाटशाह में आयोजित बैठक की शुरुआत नायब इमाम मौलाना फैसल हाशमी के तिलावते कुरान पाक से हुई। बैठक में शहर की सभी अंजुमनों ने 3 दिन शराब की दुकानों को बंद करवाने की मांग की।
इस अवसर पर ईद मिलादुन्नबी जलसा व जुलूस ए मुहम्मदी की तैयारियों को बेहतर से बेहतर बनाने पर चर्चा की गई और आम सहमति से निर्णय लिया गया। बताया गया कि चौक में 10 और 11 रबिउल अव्वल का जलसा और 12 रबिउल अव्वल को टाटशाह मस्जिद से जुलूस निकाला जाता है। इस साल भी सभी कार्यक्रम पूरी शान व शौकत के साथ किये जाएंगे। जनरल सेक्रेट्री गुलाम अहमद सिद्दीकी ने शहर की सभी अंजुमनों की परेशानियों को सुना और प्रशासन तक सभी बात को पहुंचा कर समाधान का आश्वासन दिया ।
संचालक गुलाम अहमद सिद्दीकी ने अंजुमनों से कहा कि सभी अंजुमन प्रशासन का व मरकजी अंजुमन का पूरा सहयोग करे जिससे जुलूस व जलसा अच्छे अंदाज़ से निकाला जा सके। यह हिदायत भी दी गई कि रीमिक्स वाली नात व मनकबत को कोई भी अंजुमन अपनी गाड़ी पर हरगिज न लगाए, औरते जुलूस में हरगिज न आएं, सभी अंजुमन के सदस्य सफेद कपड़े में शामिल हों। बैठक की अध्यक्षता जरनल सेक्रेट्री मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मोइनुद्दीन शेखुल हदीस बहार शाह ने की।
बैठक के दौरान ही उपस्थित लोगो ने ये कहकर आपत्ति दर्ज कराई की जुलूस में छुट्टा जानवर घुस आते है और जुलूस के रास्ते मे पड़ने वाली कुछ जगहों पर मदिरा/शराब बिकती है। शहर की अंजुमनों ने 3 दिन शराब की दुकानों को बंद करवाने की मांग की। बैठक में हाजी दबीर खान, मुफ़्ती मोहम्मद मोइनुद्दीन, गुलाम अहमद सिद्दीकी, हाजी खुर्शीद, मुहम्मद अहमद बरकाती, अब्दुल कदीर, मास्टर रफीक, मोहम्मद शमीम कुरैशी, अलीमुद्दीन, रियाजुद्दीन उर्फ मुन्ना, गुलजार अहमद,शहाब अहमद खान ,जाहिद खान वारसी बाबा, जनाब जमाल खान, इश्तियाक अहमद उर्फ नम्मू आदि लोग शामिल हुए।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या: कर्बला के 72 शहीदों की याद में निकला चेहल्लुम का शाही जुलूस
