बाराबंकी: साबरमती एक्सप्रेस में गूंजी किलकारियां
दरियाबाद/ बाराबंकी, अमृत विचार। ट्रेन से जा रही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सीएचसी मथुरा नगर की महिला स्टाफ ने ट्रेन में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने ट्रेन में ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जच्चा बच्चा को सीएचसी मथुरा नगर में भर्ती कराया गया है। जहाँ दोनों स्वास्थ है …
दरियाबाद/ बाराबंकी, अमृत विचार। ट्रेन से जा रही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सीएचसी मथुरा नगर की महिला स्टाफ ने ट्रेन में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने ट्रेन में ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जच्चा बच्चा को सीएचसी मथुरा नगर में भर्ती कराया गया है। जहाँ दोनों स्वास्थ है ।
गोपालगंज बिहार की रहने वाली श्रद्धा अपने पति मुकेश व 2 बच्चो के साथ साबरमती ट्रेन से अपने घर बिहार को जा रही थी। रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि साबरमती ट्रेन से बिहार जा रही महिला को ट्रेन में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है। इसकी सूचना मिलने पर सीएचसी मथुरा नगर से एम्बुलेंस व महिला स्टाफ रेलवे स्टेशन पर पहुच गए।
सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर साबरमती ट्रेन दरियाबाद रेलवे स्टेशन पहुचती है तब तक महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दे दिया था। महिला स्टाफ ने प्रसव प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से पूर्ण कराया। इस दौरान ट्रेन 4 बजकर 57 मिनट तक दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। प्रसव उपरांत जच्चा बच्चा को सीएचसी मथुरा नगर भेज दिया गया जहाँ दोनों स्वस्थ बताए जा रहे है।
यह भी पढ़ें –अयोध्या : मार्ट की महिला कैशियर को अगवा कर किया दुष्कर्म व हत्या, आरोपी गिरफ्तार
