आज का राशिफल। 19 सितंबर, 2022

मेष आपको बड़ी ख्याति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आवश्यक कार्यों को दोपहर के पहले पूर्ण कर लें। बच्चों के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। किसी से ज्यादा बहस न करें। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी। वृष जीवन में अहंकार को न पनपने दें। आपकी दिनचर्या …

मेष

आपको बड़ी ख्याति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आवश्यक कार्यों को दोपहर के पहले पूर्ण कर लें। बच्चों के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। किसी से ज्यादा बहस न करें। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी।

वृष

जीवन में अहंकार को न पनपने दें। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अचल संपत्ति की ख़रीदारी कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। विदेश में पढ़ाई करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मिथुन

परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का चित्त एकाग्र रहेगा। अपने मित्रों और व्यवसाय में साझेदारों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। प्रतिष्ठित लोगों को अपमान का भय रहेगा। हालांकि आज दिन की शुरुआत आपके लिये काफी अच्छी रहने वाली है।

कर्क

विद्यार्थी पार्ट टाइम जॉब करने का विचार बना सकते हैं। संपत्ति को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। परिवार का वातावरण मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों थोड़ी तकरार हो सकती है। टीचिंग की जॉब कर रहे लोगों को आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

सिंह

अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखें। छात्र अपने करियर के प्रति आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जीवनसाथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। व्यवसाय में कर्मचारियों से आपको लाभ मिलेगा। शाम को घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

कन्या

व्यवसाय में जबरदस्त धन लाभ प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। छात्र अपने करियर से काफी संतुष्ट रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क मजबूत होगा।

तुला

आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। सरकारी मदद आपको मिल सकती है। अपनी क्षमताओं का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। लम्बे समय से आप जिस अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे वो आपको आज प्राप्त हो सकता है। लेखन कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे।

वृश्चिक

अनावश्यक कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। शाम के समय यात्रा करने से बचें। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करने से नुकसान हो सकता है। व्यावसायिक प्रतिद्वन्द्वियों की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखें।

धनु

बड़े अधिकारी और राजनीतिक लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। पिछले कुछ समय से चल रही चिन्ताओं का समाधान मिलेगा। सम्पत्ति के बँटवारे से आपको धन लाभ मिल सकता है। कामकाज को लेकर आवश्यक यात्रा हो सकती है।

मकर

जॉब में नवीन अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सरकारी काम बिना किसी विशेष मेहनत के पूर्ण हो जाएंगे। बैंकिंग जॉब कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

कुंभ

ससुराल पक्ष से आपके संबंध मधुर होंगे। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ नये प्रयोग करने पड़ सकते हैं। ऑफिस में विरोधियों का प्रभाव कम होगा। मनोरञ्जन पर धन खर्च करेंगे। नयी जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन

आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी मित्र के घर जा सकते हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।