देवरिया: दो मंजिला मकान की छत गिरी, 3 की मौत, सीएम ने जताया शोक, आर्थिक मदद देने का निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। शहर के अंसारी रोड पर स्थित एक जर्जर मकान की छत सोमवार तड़के गिर गई। मकान में किराए का कमरा लेकर रहने वाले पति-पत्नी और बेटी की मलबे में दबने से मौत हो गई। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाला गया।संकल्प शर्मा (SP, देवरिया) ने बताया …

देवरिया। शहर के अंसारी रोड पर स्थित एक जर्जर मकान की छत सोमवार तड़के गिर गई। मकान में किराए का कमरा लेकर रहने वाले पति-पत्नी और बेटी की मलबे में दबने से मौत हो गई। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाला गया।संकल्प शर्मा (SP, देवरिया) ने बताया कि छत गिरने के कारणों की जांच की जाएगी तभी हम बता पाएंगे कि ये घटना कैसे घटी।

वहीं, सौरभ सिंह (SDM सदर, देवरिया) ने बताया कि देर रात 3 बजे के आसपास अंसारी रोड पर पर एक सैकड़ों साल पुराने मकान की छत गिर गई। इसमें 3 लोग मृत पाए गए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और दमकल विभाग के लोगों ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि 4 लाख रुपए तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि व्यवसायी सत्य प्रकाश बरनवाल का काफी पुराना जर्जर दो मंजिला मकान अंसारी रोड पर है। जर्जर मकान में काफी समय से दिलीप (35) पुत्र गोपाल, पत्नी चांदनी (30) रहते हैं। दोनों मजदूरी कर भरण-पोषण करते थे। रविवार की रात पति, पत्नी और चांदनी (2 वर्ष) नीचे के तल पर कमरे में पास सोए थे। इसी दौरान भोर में अचानक मकान भरभरा कर गिर गया जिससे तीनों दब गए। देवरिया में पिछले दो दिनों में लगातार बारिश हुई है। फिलहाल आसपास के मकान खाली करवा लिये गये हैं।

ये भी पढ़ें : लखनऊ: दो साल में पांच करोड़ खर्च फिर भी नहीं हुआ कायाकल्प, ये है राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह का हाल

संबंधित समाचार