China Taiwan Tension : अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो अमेरिका करेगा उसकी रक्षा, जो बाइडेन का बड़ा बयान
बीजिंग। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि यदि चीन ताइवान पर हमला करने की कोशिश करता है, तो अमेरिकी बल उसकी रक्षा करेंगे। चीन इस स्वशासित द्वीप पर अपना दावा करता है। कार्यक्रम के दौरान एक साक्षात्कार में जो बाइडेन से रविवार को पूछा गया कि ‘‘यदि चीन ताइवान पर हमला करता है, …
बीजिंग। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि यदि चीन ताइवान पर हमला करने की कोशिश करता है, तो अमेरिकी बल उसकी रक्षा करेंगे। चीन इस स्वशासित द्वीप पर अपना दावा करता है। कार्यक्रम के दौरान एक साक्षात्कार में जो बाइडेन से रविवार को पूछा गया कि ‘‘यदि चीन ताइवान पर हमला करता है, तो क्या अमेरिकी बल, अमेरिकी पुरुष एवं महिलाएं उसकी रक्षा करेंगे।’’ इसके जवाब में बाइडेन ने ‘‘हां’’ कहा।
‘सीबीएस न्यूज’ ने बताया कि साक्षात्कार के बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। इस नीति के तहत अमेरिका का मानना है कि ताइवान का मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए, लेकिन नीति यह नहीं बताती कि चीनी हमले की स्थिति में अमेरिकी बलों को भेजा जा सकता है या नहीं।
बाइडेन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सरकार ने समुद्र में मिसाइल दागकर और निकटवर्ती इलाकों में लड़ाकू विमान उड़ाकर ताइवान को धमकाने की कोशिश की है तथा अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने ताइवान की यात्रा की है।
ये भी पढ़ें : नाइजीरिया में तीन गाड़ियों की टक्कर, 19 लोगों की मौत…आठ घायल
