मानसून सत्र: सीएम योगी ने दी दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि, कल तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज शुरू हुआ। सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत हुए विधायकों को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद सदन कि कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष को लेकर कहा कि हम सार्थक चर्चा …

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज शुरू हुआ। सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत हुए विधायकों को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद सदन कि कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष को लेकर कहा कि हम सार्थक चर्चा में विश्वास रखते हैं। किसी भी तरह का मुद्दा हो हम उसपर जरूर चर्चा करेंगे। सपा के पैदल मार्च को लेकर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की स्थिति से कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जायेगी।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया के दुरूपयोग और महिला अपराधों पर अंकुश लगाने की प्रतिबद्धिता भी दोहराई। आज विधानसभा की कार्रवाई में BJP के सभी विधायक सदन में मौजूद रहे। इसी तरह विपक्ष के RLD,कांग्रेस और BSP के विधायक भी सदन की कार्यवाही में पहुंचे।

यह भी पढ़ें-मुरादाबाद : शहर की टूटी सड़कें दे रहीं नागरिकों को दर्द, जिम्मेदार बेपरवाह

संबंधित समाचार