अयोध्या: दूरस्थ विद्यालयों में चेकिंग का अभियान 29 सितंबर तक बढ़ाया गया
अयोध्या, अमृत विचार। स्कूल नहीं जाने वाले लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए चलाया जा रहा दूरस्थ विद्यालयों का चेकिंग अभियान 29 सितम्बर तक बढ़ा दिया गया है। इससे शिक्षकों में हड़कंप है। पहले चरण में यह अभियान एक सितम्बर से चला था। जिसमें 85 शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। इन सभी का वेतन बीएसए …
अयोध्या, अमृत विचार। स्कूल नहीं जाने वाले लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए चलाया जा रहा दूरस्थ विद्यालयों का चेकिंग अभियान 29 सितम्बर तक बढ़ा दिया गया है। इससे शिक्षकों में हड़कंप है। पहले चरण में यह अभियान एक सितम्बर से चला था। जिसमें 85 शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। इन सभी का वेतन बीएसए ने रोक दिया था।
बेसिक शिक्षा विभाग में काफी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं जो स्कूल जाते ही नहीं है। ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर अंकुश के लिए विद्यालयों के चेकिंग के आदेश दिए थे। यह अभियान एक से 15 सितम्बर तक चलाया गया। अब फिर महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद ने इस अभियान को फिर से चलाने के निर्देश दिए है।
बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि शासन के आदेश पर दूरस्थ विद्यालयों की चेकिंग का अभियान फिर से चलाया जा रहा है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्यालय में बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। प्रतिदिन एक विकास खंड को चिह्नित कर उनके सुबह सात बजे टीम भेजी जायेगी।
यह भी पढ़ें-रायबरेली: रेलकोच फैक्ट्री के सामने खड़े ट्रकों से अवरुद्ध हो जाता है राजमार्ग
