मुरादाबाद: अजय देवगन की ‘थैंक गॉड’ पर विवाद, फिल्म बैन कराने को लेकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली अभिनेता अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड को बैन करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने कहा कि फिल्म में अजय …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली अभिनेता अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड को बैन करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने कहा कि फिल्म में अजय देवगन ने भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया है। एल यह हमारे वंशजों का अपमान है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में फिल्म को बैन करने की मांग की गई। अगर फिल्म पर बैन नहीं लगता है तो आंदोलन होगा। इस मौके पर दीपक सक्सेना, डॉ संजीव सक्सेना, डीके सक्सेना, दिलीप, एके भटनागर, अमरीश जौहरी, बबलू सक्सेना, कुलदीप सक्सेना समेत अन्य लोग शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: शत प्रतिशत पदोन्नति से कम मंजूर नहीं, विधायक भगत के सामने राजकीय शिक्षक संघ ने जताया आक्रोश

संबंधित समाचार