Video: साड़ी पहन फुटबॉल खेलती दिखीं महुआ, यूं लगाई किक…लोग बोले-स्मृति ईरानी कहां हैं?
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की सांसद (लोकसभा से) महुआ मोइत्रा की सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही हैं। फोटो में महुआ मोइत्रा साड़ी पहनकर फुटबॉल खेल देखाई दे रही हैं। उन्होंने सोमवार (19 सितंबर, 2022) को टि्वटर पर खेल के दौरान की दो तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से एक …
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की सांसद (लोकसभा से) महुआ मोइत्रा की सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही हैं। फोटो में महुआ मोइत्रा साड़ी पहनकर फुटबॉल खेल देखाई दे रही हैं। उन्होंने सोमवार (19 सितंबर, 2022) को टि्वटर पर खेल के दौरान की दो तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से एक फोटो में वह जबरदस्त किक लगाते दिख रही हैं, जबकि दूसरे फोटो में गोल पोस्ट के पास गेंद को पकड़ने के प्रयास में हैं।
Well done, Mahua @MahuaMoitra. Bend it like Didi: pic.twitter.com/Rq9wstI8Pk
— Juku (@JukuJar) September 19, 2022
महुआ मोइत्रा ने ट्वीट में लिखा, “कृष्णानगर एमपी कप टूर्नामेंट 2022 के फाइनल के दौरान कुछ मजेदार पल। और हां, मैं साड़ी में खेलती हूं।” महुआ मोइत्रा का ये अंदाज देख लोग दंग और रोमांचित रह गए। अब सोशल मीडिया पर महुआ मोइत्रा की जमकर तारीफ हो रही है। एक फैन ने तारीफ करते हुए लिखा, “आप तो स्ट्राइकर के साथ गोलकीपर भी हैं। बहुत बढ़िया!” दूसरे ने कहा- मैंने पहली बार जिंदगी में ऐसा देखा है कि स्ट्राइकर और गोलकीपर की भूमिका एक ही खिलाड़ी निभा रहा हो। बहुत शानदार महुआ दी। तीसरे फैन ने पूछा कि “स्मृति ईरानी कहां हैं?”
https://t.co/uU1AigCt50 pic.twitter.com/YZTeWU1MrS
— RKBro (@Ayaz_RKO) September 19, 2022
एक अन्य ने लिखा, आपने तो सनग्लासेस भी पहन रखे हैं। अंकित नाम के फैन ने लिखा- साड़ी पहनकर खेल रही हैं। आपसे इससे कहीं मुस्लिम न नाराज हो जाएं। प्लीज हिजाब पहनकर खेला करिए…शायद वोट पिछली बार से अधिक मिल जाएं। एक यूजर्स ने लिखा कि चाहे पुरुष हों या महिला…आप सभी के लिए बड़ी प्रेरणास्रोत हैं। टीएमसी में आप और ऊंचे कद और पद के लायक हैं।
ये भी पढ़ें : Viral video : डूरंड कप 2022 जीतने के बाद सुनील छेत्री का अपमान, फोटो के लिए राज्यपाल ने भारतीय कप्तान को किया साइड
