सूचना: बुजुर्ग महिला भटक कर कोयम्बटूर पहुंची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गलती से एक बुजुर्ग महिला रास्ता भटक कर तमिलनाडु के कोयम्बटूर बस स्टैंड पहुंच गई है। महिला मलयालम नहीं जानती है और जो भाषा वह बोल रही है उसे समझा नहीं जा पा रहा है। कई बार वह अपनी क्षेत्रीय भाषा के साथ हिंदी को मिलाकर बोलती है। जैसे- ‘मैंगो’ के लिए वह ‘अंबिया’, ‘शब्द’ …

गलती से एक बुजुर्ग महिला रास्ता भटक कर तमिलनाडु के कोयम्बटूर बस स्टैंड पहुंच गई है। महिला मलयालम नहीं जानती है और जो भाषा वह बोल रही है उसे समझा नहीं जा पा रहा है। कई बार वह अपनी क्षेत्रीय भाषा के साथ हिंदी को मिलाकर बोलती है। जैसे- ‘मैंगो’ के लिए वह ‘अंबिया’, ‘शब्द’ के लिए ‘धरियो’ शब्द का इस्तेमाल करती है। लोगों का मानना है कि वह उत्तर भारतीय इलाके की है। अगर आप में से किसी को यह पता हो कि महिला किस भाषा में बात कर रही है या महिला को पहचानते हैं तो दिए हुए नंबर पर संपर्क करें। ताकि बुजुर्ग महिला के परिवार के सदस्यों को खोजने में मदद मिल सके।

(बुजुर्ग महिला के संबंध में जानकारी इस नंबर 9442322222 पर दें। )

संबंधित समाचार