जम्मू-कश्मीर में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का अंत, पाक से इसे जिंदा रखने के किए जा रहे हैं प्रयास: डीजीपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस खत्म हो चुका है, लेकिन पाकिस्तान से इसे जिंदा रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आतंकवाद अब बैसाखी पर है। डीजीपी ने कहा कि अधिकतर मदरसा अच्छा काम कर रहे हैं, …

जम्मू। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस खत्म हो चुका है, लेकिन पाकिस्तान से इसे जिंदा रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आतंकवाद अब बैसाखी पर है। डीजीपी ने कहा कि अधिकतर मदरसा अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन ऐसे संस्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिनके छात्र अतीत में आतंकवादी बन चुके हैं।

पुलिस प्रमुख ने किश्तवाड़ जिले में स्थानीय युवाओं के लिए पुलिस द्वारा आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट से इतर संवाददाताओं से कहा कि जम्मू-कश्मीर में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस खत्म हो चुकी है। इसे जिंदा रखने के लिए, इसकी शाखा पाकिस्तान में खोली गयी है और वे वहां से ‘बंद’ का आह्वान कर रहे हैं।

सिंह ने कहा कि लोगों ने ‘बंद’ के आह्वान को खारिज करके उनके ‘‘मुंह पर जोरदार तमाचा मारा’’ है, जो इस तथ्य से स्पष्ट है कि पांच अगस्त (अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की तीसरी वर्षगांठ) और 15 अगस्त को कोई हड़ताल नहीं हुई।

ये भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएस अधिकारी वर्मा को बर्खास्त करने के फैसले पर लगाई रोक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता