नैनीताल: मस्जिद के पास गंदगी फैलाने की झूठी सूचना देना पड़ा महंगा, 10 हजार का चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल क्षेत्र निवासी एक युवक को मस्जिद के पास गंदगी फैलाने की झूठी सूचना देना महंगा पड़ा। पुलिस ने धार्मिक स्थल पर गंदगी फैलाने की झूठी सूचना देने पर युवक का 10 हजार का चालान किया है। जानकारी के मुताबिक, बूचड़खाना तल्लीताल निवासी मोहम्मद नवाब अंसारी ने रविवार देर शाम 112 पर …

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल क्षेत्र निवासी एक युवक को मस्जिद के पास गंदगी फैलाने की झूठी सूचना देना महंगा पड़ा। पुलिस ने धार्मिक स्थल पर गंदगी फैलाने की झूठी सूचना देने पर युवक का 10 हजार का चालान किया है।

जानकारी के मुताबिक, बूचड़खाना तल्लीताल निवासी मोहम्मद नवाब अंसारी ने रविवार देर शाम 112 पर पुलिस को सूचना देकर कहा कि कुछ लोगों ने मस्जिद के पास गंदगी फैला दी है। जिस पर तल्लीताल थाना पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें मस्जिद के पास कोई गंदगी नहीं मिली। जब शिकायतकर्ता को थाने बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने अन्य लोगों से पूर्व में विवाद होने के कारण इस तरह की सूचना दिये जाने की बात कही। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि झूठी सूचना देने पर बूचड़खाना निवासी मोहम्मद नवाब अंसारी का दस हजार की चालान किया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका