बरेली: सीएचसी-पीएचसी पर तैनात सभी स्वास्थ्यकर्मियों की होगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब इस संक्रमण की चपेट में स्वास्थ महकमे के कर्मचारी और उनके परिजन भी आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ महकमे के अफसरों ने सभी सीएचसी और पीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिजनों के सैंपल लिए जाने के निर्देश दिए हैं। जिला सर्विलांस …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब इस संक्रमण की चपेट में स्वास्थ महकमे के कर्मचारी और उनके परिजन भी आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ महकमे के अफसरों ने सभी सीएचसी और पीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिजनों के सैंपल लिए जाने के निर्देश दिए हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि बीते कई दिनों में स्वास्थ्यकर्मियों में भी कोरोना संक्रमण मिला है। इसे देखते हुए अब जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी पर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का सैंपल जांच के लिए लिया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही उनके परिवार वालों की भी जांच की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम को दी गई है। जो जल्द ही सैंपल लेने का कार्य शुरू करेगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में घर-घर सर्वे अभियान शुरू किया जाएगा। इसकी बागडोर आशा कार्यकत्रियों के हाथ में दी गई है। आशा कार्यकत्रियां जिले में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगी और उनको कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीके बताएंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए आशा कार्यकत्रियों को ट्रेनिंग दी गई है। जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा।

संबंधित समाचार