रामपुर : आजम खान की मुश्किलें और बढ़ी, पुलिस ने जौहर यूनिवर्सिटी से बरामद की चोरी हुई किताबें
रामपुर,अमृत विचार। सपा नेता आजम खां की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब अब्दुल्लाह आजम के करीबी दोस्तों की निशानदेही पर पुलिस ने मदरसा आलिया से चोरी की गई (2019) किताबें जौहर यूनिवर्सिटी से बरामद की हैं।इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अब …
रामपुर,अमृत विचार। सपा नेता आजम खां की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब अब्दुल्लाह आजम के करीबी दोस्तों की निशानदेही पर पुलिस ने मदरसा आलिया से चोरी की गई (2019) किताबें जौहर यूनिवर्सिटी से बरामद की हैं।इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अब बुधवार को गंज पुलिस सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रिमांड पर लेकर और पूछताछ करेंगी। पुलिस कुछ और रहस्य उनसे खुलवा सकती है।
वहीं सोमवार को दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जौहर विश्वविद्यालय में खुदाई करवाकर वहां से नगरपालिका की सफाई मशीन बरामद की थी।
एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर मदरसा आलिया से चोरी हुई नौ हजार किताबों में से कुछ किताबें आजम खां की यूनिवर्सिटी से बरामद कर ली गई हैं। जांच अभी जारी है और दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से वह जेल चले गए। बुधवार को दोनों को रिमांड पर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : रामपुर : आजम खां फिर मुश्किल में फंसे, जौहर विवि में खोदाई कर पुलिस ने निकाली नगर पालिका की सफाई मशीन
