चंपावत: मां पूर्णागिरि धाम यात्रा फिर से शुरू हुई, 26 नवंबर से शरादीय नवरात्र पर धाम में लगेगा भक्तों का मेला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंपावत, अमृत विचार। मां पूर्णागिरि धाम पहुंचने के लिए श्रद्धालु के लिए यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है। बारिश के चलते 15 सितंबर से यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। प्रशासन की ओर से यात्रा पर लगाया प्रतिबंध वापस लेने पर मंगलवार से यात्रा को फिर से शुरू कर दिया गया है। …

चंपावत, अमृत विचार। मां पूर्णागिरि धाम पहुंचने के लिए श्रद्धालु के लिए यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है। बारिश के चलते 15 सितंबर से यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। प्रशासन की ओर से यात्रा पर लगाया प्रतिबंध वापस लेने पर मंगलवार से यात्रा को फिर से शुरू कर दिया गया है।

टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि बारिश के कारण मां पूर्णागिरि के दर्शनों पर 15 सितंबर को लगाई रोक हटा दी गई है। श्रद्धालु फिर से देवी के दर्शन कर सकते हैं। बरसात के बावजूद उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों से पूर्णागिरि देवी दर्शन के लिए यात्री यहां पहुंच रहे हैं।

इधर, शारदीय नवरात्र शुरू होने वाले हैं, लेकिन धाम में अभी तक पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं हुई है। कई स्थानों पर पेयजल लाइने टूटी हुई हैं। पूर्णागिरि मंदिर समिति ने प्रशासन से नवरात्र शुरू होने से पूर्व पेयजल लाइन ठीक कराने की मांग की है।

बता दें कि पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में निगालीगाड़, ठुंगागाड़ और भवानीगाड़ से आपूर्ति होती है। लेकिन सात से आठ किमी दूर के स्रोत से आई लाइन बरसात में कई जगह से टूट गई है। इस वजह से धाम और आसपास के गांवों में पानी की आपूर्ति बाधित है। पंडित किशन तिवारी ने बताया कि 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र के मेले के लिए मां पूर्णागिरि धाम की तैयारी अभी धीमी गति से चल रही है। पेयजल लाइनों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों में सुधार, पुलिस व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों से आग्रह किया गया है। सफाई के लिए पर्यावरण मित्र रखे जाने है जबकि भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक स्वयंसेवकों की तैनाती के जरिए व्यवस्था बनाई जाएगी।

संबंधित समाचार