प्रयागराज: फीस वृद्धि मामले में हंगामा जारी, छात्र ने यूनिवर्सिटी कैंपस में की सुसाइड की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। बीते कई दिनों से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि किए जाने को लेकर छात्र आंदोलित हैं। जहां कल इसको लेकर एक छात्र ने आत्मदाह की कोशिश की थी , वहीं आज कैंपस में एक छात्र सुसाइड करने के इरादे से कुलपति कार्यालय की छत पर चढ़ गया। सूत्रों के अनुसार मौके पर …

प्रयागराज, अमृत विचार। बीते कई दिनों से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि किए जाने को लेकर छात्र आंदोलित हैं। जहां कल इसको लेकर एक छात्र ने आत्मदाह की कोशिश की थी , वहीं आज कैंपस में एक छात्र सुसाइड करने के इरादे से कुलपति कार्यालय की छत पर चढ़ गया। सूत्रों के अनुसार मौके पर मौजूद पुलिस ने फ़ौरन एक्शन लेते हुए उसे नीचे उतारा है और हिरासत में ले लिया है। बताते चलें कि यूनिवर्सिटी के छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं और इसको लेकर कई छात्र आत्महत्या कि धमकी भी दे चुके हैं। पूरे कैंपस में पुलिस और पीएसी तैनात है और अधिकारी आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से ख़त्म करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-बरेली: खेत पर गई महिला के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

संबंधित समाचार