Video: राजस्थान में लंपी वायरस से मवेशियों की मौत के विरोध में BJP का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान में लंपी वायरस से मवेशियों की मौत के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी दफ्तर से लेकर विधानसभा तक भाजपा कार्यकर्ता पैदल मार्च निकाल रहे हैं. हालांकि, सुरक्षा बलों की ओर से नेताओं को रोका जा रहा है। विधानसभा से पहले सुरक्षाबलों ने फाटक …

जयपुर। राजस्थान में लंपी वायरस से मवेशियों की मौत के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी दफ्तर से लेकर विधानसभा तक भाजपा कार्यकर्ता पैदल मार्च निकाल रहे हैं. हालांकि, सुरक्षा बलों की ओर से नेताओं को रोका जा रहा है।

विधानसभा से पहले सुरक्षाबलों ने फाटक पर ही कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को विधानसभा की ओर आगे नहीं जाने दे रही है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव कर रहे हैं। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जयपुर की सड़कों पर लंपी बीमारी, बेरोजगारी, कर्जमाफी, बिजली कटौती समेत अन्य मुद्दों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

विधानसभा कूच से पहले बीजेपी प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि गहलोत सरकार विधानसभा में भी ज्वलंत मुद्दों पर कोई बहस नहीं करवाना चाहती है। उन्होंने सरकार पर विधायकों के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दलित मुद्दों से मुखिया जी ध्यान भटकाना चाहते हैं। प्रदेश सरकार जन सरोकारों के मुद्दे को छोड़कर अपने सभी काम करने में दिनरात जुटी हुई है।

ये भी पढें : राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग हुई तेज, कई प्रदेश कांग्रेस कमेटियों ने प्रस्ताव किए पारित

संबंधित समाचार