जर्मनी में CM भगवंत मान को प्लेन से उतारे जाने के मामले में आया केंद्र का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नई दिल्ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट विमानतल पर विमान से नीचे उतार दिया गया। जिसे लेकर राजनीति गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी को सभी विपक्ष पार्टियां घेरने में लगी हुई हैं। वहीं शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख सुखबीरसिंह बादल ने ट्वीट कर मान एवं केजरीवाल …
नई दिल्ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट विमानतल पर विमान से नीचे उतार दिया गया। जिसे लेकर राजनीति गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी को सभी विपक्ष पार्टियां घेरने में लगी हुई हैं। वहीं शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख सुखबीरसिंह बादल ने ट्वीट कर मान एवं केजरीवाल को इस विषय में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है ।
इसी बीच केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बयान जारी किया है। उस बयान में जांच के संकेत दिए हैं।
उन्होंने सीएम भगवंत मान के मामले में सवाल के जवाब में कहा कि यह जांच का विषय है। यह घटना जमर्नी में घटित हुई थी, इसलिए हमें पहले तथ्यों के आधार पर जांच करनी होगी। आगे कहा कि मुझे भेजी गईं अपीलों के आधार में निश्चित रूप से जांच करूगा।
यह भी पढ़ें- CM एकनाथ शिंदे का हमशक्ल देख हैरान हुए लोग, विजय माने के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानें वजह
