एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 2.42 लाख से अधिक नमूनों की जांच
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 2,42,383 नमूनों की जांच की गई जिससे अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 95,40,132 हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान देश में कोविड-19 की जांच करने वाली लैब …
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 2,42,383 नमूनों की जांच की गई जिससे अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 95,40,132 हो गई है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान देश में कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,087 हो गई है। इन सभी लैब में पिछले 24 घंटे में 2,42,383 नमूनों की जांच की, जिससे अब तक जांच किये गये कुल नमूनों की संख्या बढ़कर 95,40,132 हो गई है।
देश में कुल 1,087 कोरोना टेस्ट लैब
देश भर में काेरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या लगातार बढ़ती हुई 1,087 हो गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली सूची में 13 लैब और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी लैब की संख्या 780 तथा निजी लैब की 307 है।
इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 584 (सरकारी: 366 , निजी: 218) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 412 (सरकारी: 381, निजी: 31) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 91 (सरकारी: 33, निजी: 58) हैं। इन 1,087 लैब ने 03 जुलाई को कोराेना वायरस के कुल 2,42,383 नमूनों की जांच की। इस तरह अब तक कुल 95,40,132 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा थी और अब करीब साढ़े पांच माह बाद देश भर की 1,087 लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा उपलब्ध है।
