लखनऊ : खदरा इलाके में चला बुलडोजर, अवैध निर्माण तोड़ा
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है। राजधानी के खदरा इलाके में स्थित वली बदर अपार्टमेंट के परिसर में बने एक कार्यालय को बुलडोजर से तोड़ा गया है। अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान एलडीए के अधिकारी व भारी तादाद में …
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है। राजधानी के खदरा इलाके में स्थित वली बदर अपार्टमेंट के परिसर में बने एक कार्यालय को बुलडोजर से तोड़ा गया है। अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान एलडीए के अधिकारी व भारी तादाद में पुलिस फोर्स मौजूद रही । लेकिन इस पूरे मसले पर एलडीए के कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं थे।
वहीं शिकायतकर्ता नासिर ने एलडीए पर आधी अधूरी कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता की मानें तो 12 साल पहले उन्होंने इस अवैध निर्माण की शिकायत की थी, 12 साल बाद अब कार्रवाई हो रही है लेकिन वह भी पूरी नहीं हो रही।
यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: प्रथम सेमेस्टर की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने जमकर काटा हंगामा
