रायबरेली: बरसात में उफनाए नाले में नहाते समय दो किशोर डूबे, हुई मौत
रायबरेली, अमृत विचार। नाला में नहाने गए दो किशोर डूब गए हैं। जिससे उनकी मौत हो गई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। मामला महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे बड़मानुष मजरे कुनबा का है। गांव के दो किशोर …
रायबरेली, अमृत विचार। नाला में नहाने गए दो किशोर डूब गए हैं। जिससे उनकी मौत हो गई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
मामला महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे बड़मानुष मजरे कुनबा का है। गांव के दो किशोर अमर कुमार और प्रदीप कुमार मंगलवार की दोपहर गांव के पास स्थित नइया नाला में नहाने गए थे। बरसात के कारण इस समय इस नाले में काफी पानी भरा हुआ है। जिसके कारण किशोरों को इसकी गहराई का अंदाजा पता नहीं चल पाया। नहाते समय किशोर प्रदीप कुमार अधिक गहराई में चला गया और वह डूबने लगा। उसको डूबता हुआ देख कर साथी किशोर अमर कुमार ने उसे बचाने की कोशिश की। जिसके कारण वह भी डूब गया।
वहां आसपास उस समय कोई नहीं था। काफी देर बाद जब लोगों को पता चला तो किशोरों की तलाश की गई। नाला के पास किशोरों के कपड़े देखकर लोगों ने नाला में गोताखोर और जाल डाला गया। उसके बाद दोनो किशोरों का शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद उनके परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: अधिकारी-कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति का आंदोलन शुरू, जानें क्या हैं मांगें?
