अमरोहा: साइबर क्राइम और नशे की लत पर लगाम लगाने की वकालत
अमरोहा /गजरौला, अमृत विचार। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में यूपी पुलिस के सहयोग से मिशन शक्ति, साइबर क्राइम एवं युवाओं में बढ़ती नशे की लत विषय पर सेमीनार हुआ। इसमें डीआईजी शलभ माथुर समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सेमीनार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साइबर क्राइम को रोकने, युवाओ में बढ़ती …
अमरोहा /गजरौला, अमृत विचार। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में यूपी पुलिस के सहयोग से मिशन शक्ति, साइबर क्राइम एवं युवाओं में बढ़ती नशे की लत विषय पर सेमीनार हुआ। इसमें डीआईजी शलभ माथुर समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सेमीनार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साइबर क्राइम को रोकने, युवाओ में बढ़ती नशे की लत पर लगाम लगाने एवं मिशन शक्ति की ओर से महिला सशक्तिकरण की पुरजोर वकालत की गई।
वेंक्टेश्वरा के साथ मिलकर मेरठ, मुरादाबाद मण्डल समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संयुक्त जनजागरूकता अभियान चलाने की बात कही। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डॉ. सीवी रमन ने सेमीनार का उद्घाटन किया। उसके साथ मुरादाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी शलभ माथुर, समूह के चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, पुलिस अधीक्षक अमरोहा आदित्य लांग्हे, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह आदि ने भी सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. पीके भारती, कुलसचिव डॉ. पीयूष पाण्डेय, डीन मेडिकल डॉ. संजीव भट्ट, डॉ. एनके कालिया, मेरठ परिसर से डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. राकेश यादव, अलका सिंह, एसएस बघेल, अरुण गोस्वामी, राकेश कुमार, गुरुदयाल कटियार, जेपी सिंह, अश्रिता दुबे, संजीव राय, प्रीतपाल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : मदरसों के सर्वे के लिए आगे आए मुस्लिम धर्म गुरु, प्रशासन का कर रहे सहयोग
