अमरोहा: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। नगर में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। महिला की मौत के बाद परिजन बेहाल हैं। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर के मोहल्ला गांधीनगर के रहने वाले सोनू की शादी सात वर्ष पूर्व गांव पावटी थाना हल्दोर जिला बिजनौर की …

अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। नगर में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। महिला की मौत के बाद परिजन बेहाल हैं। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर के मोहल्ला गांधीनगर के रहने वाले सोनू की शादी सात वर्ष पूर्व गांव पावटी थाना हल्दोर जिला बिजनौर की 26 वर्षीय स्वाति से हुई थी। सोमवार की रात को महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर मृतका स्वाति के परिजन भी धनौरा पहुंच गये।

परिजन मृतक महिला के ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। चौकी प्रभारी राम प्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: किसानों ने गन्ना समिति का किया घेराव, धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

संबंधित समाचार