दिल्ली की एक अदालत ने कुतुब मीनार मामले से संबंधित याचिका की खारिज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को एक हस्तक्षेप याचिका खारिज कर दी। इस याचिका में दावा किया गया था कि कुतुब मीनार के अंदर एक कथित मंदिर परिसर में हिंदू और जैन देवी-देवताओं की मूर्तियां पुनर्स्थापित करने की अपील से संबंधित याचिका में आवेदक एक “आवश्यक पक्ष” है। अदालत ने 13 सितंबर …

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को एक हस्तक्षेप याचिका खारिज कर दी। इस याचिका में दावा किया गया था कि कुतुब मीनार के अंदर एक कथित मंदिर परिसर में हिंदू और जैन देवी-देवताओं की मूर्तियां पुनर्स्थापित करने की अपील से संबंधित याचिका में आवेदक एक “आवश्यक पक्ष” है। अदालत ने 13 सितंबर को कुंवर महेंद्र ध्वज प्रताप सिंह की इस हस्तक्षेप याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा था।

सिंह ने दावा किया था कि वह ‘संयुक्त आगरा प्रांत’ के तत्कालीन शासक के उत्तराधिकारी हैं और वह दिल्ली तथा इसके आसपास कई शहरों में भूखंडों के मालिक है, जिनमें कुतुब मीनार भी शामिल है। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार ने याचिका खारिज करते हुए अपील पर दलीलों की सुनवाई के लिए मामले को 19 अक्टूबर को सूचीबद्ध कर दिया। मामले से संबंधित आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है।

मौजूदा मामले में एक निचली अदालत के आदेश के खिलाफ अपील दाखिल की गई है। निचली अदालत ने जैन तीर्थंकर भगवान ऋषभ देव की ओर से अधिवक्ता हरिशंकर जैन द्वारा दाखिल वाद को खारिज कर दिया था। इस वाद में दावा किया गया था कि मोहम्मद गौरी की सेना के एक सेनापति कुतुबद्दीन ऐबक ने 27 मंदिरों को आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिया गया था, और इनकी सामग्री का इस्तेमाल करके परिसर के अंदर कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद बनाई गई थी।

ये भी पढ़ें – गुजरात और हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी कांग्रेस: गहलोत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात