बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल रोड/बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग मुस्तफाबाद के निकट बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ है। उसे बहराइच रेफर कर दिया गया है। लखनऊ बहराइच मार्ग पर जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम सभा मुस्तफाबाद के निकट जरवल रोड से कैसरगंज की तरफ जा रहे …

जरवल रोड/बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग मुस्तफाबाद के निकट बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ है। उसे बहराइच रेफर कर दिया गया है। लखनऊ बहराइच मार्ग पर जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम सभा मुस्तफाबाद के निकट जरवल रोड से कैसरगंज की तरफ जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जिसमें 24 वर्षीय देशराज पुत्र राम शंकर निवासी भावली जलालपुरपट्टी कैसरगंज की मौके पर मौत हो गई। जबकि साथ बैठे गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। थाने के एसआई त्रिलोकीनाथ मौर्य दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया जहां देशराज को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही गोपाल की हालत नाजुक देखते हैं। उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद : नवजात की मौत पर थाने के बाहर हंगामा, हत्या का आरोप

संबंधित समाचार