लखनऊ: शौचालय में रखे भोजन पर बोले खेल निदेशक- नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सहारनपुर में कबड्डी खिलाड़ियों को कथित रूप शौचालय में रखे भोजन को को देने के मामले में सरकार ने त्वरित रूप से क्रीड़ा अधिकारी को निलंबित कर दिया है। भोजन के ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है। प्रकरण में खेल निदेशक आरपी सिंह ने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों का …

लखनऊ। सहारनपुर में कबड्डी खिलाड़ियों को कथित रूप शौचालय में रखे भोजन को को देने के मामले में सरकार ने त्वरित रूप से क्रीड़ा अधिकारी को निलंबित कर दिया है। भोजन के ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है। प्रकरण में खेल निदेशक आरपी सिंह ने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों का सम्मान हो रहा है। सम्मान न होने की बात गलत है। खिलाड़ियों को वर्तमान में शासन स्तर से जितना उत्साहित किया जा रहा है, शायद ही कभी किया गया हो। उनके सेहत की चिंता भी हर वक्त सरकार करती रहती है।

खेल निदेशक ने कहा कि कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। कुछ लोग तुच्छ मानसिकता के कारण भी किसी को बदनाम करने के लिए ऐसी हरकत कर देते हैं। इस संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी। अभी की कार्रवाई तो तात्कालिक है।

आरपी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के सम्मान में कई पुरस्कारों की घोषणा की। आज गांव स्तर पर खेल मैदान तैयार किये जा रहे हैं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इससे खिलाड़ियों में उत्साह है।

यह बता दें कि सहारनपुर स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को शौचालय में रखे भोजन को परोसने का एक वीडियाे वायरल हुआ था। इसके बाद उप्र शासन ने मंगलवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय खेल अधिकारी को निलंबित कर दिया। उस संबंध में जांच बैठा दी। इसके बाद खेल अधिकारी के पक्ष में भी कई खेल संघों के बयान आये। इसी के बाद खेल निदेशक ने अपना बयान दिया है।

यह भी पढ़ें:-UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 वरिष्ठ IAS अफसरों का तबादला, नवनीत सहगल भेजे गए खेलकूद विभाग, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार