रायबरेली: डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कार्पियो, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। एक तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। जिससे स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए, जबकि स्कार्पियो सवार चार लोग घायल हो गए है। यह हादसा मिल एरिया थाना क्षेत्र के मालिकमऊ चौराहे पर हुआ है। अमेठी का रहने वाला भोला यादव अपने तीन साथियों के साथ स्कर्पियों द्वारा …

रायबरेली, अमृत विचार। एक तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। जिससे स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए, जबकि स्कार्पियो सवार चार लोग घायल हो गए है। यह हादसा मिल एरिया थाना क्षेत्र के मालिकमऊ चौराहे पर हुआ है।

अमेठी का रहने वाला भोला यादव अपने तीन साथियों के साथ स्कर्पियों द्वारा लखनऊ से लौट रहा था। मलिकमऊ चौराहे पर अचानक तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। स्कार्पियो की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि, स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में स्कार्पियो सवार चार लोग घायल हो गए है। हादसे में बाद दो घायल मौके से खुद ही भाग गए , जबकि दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहन की जांच की तो उसमें शराब की बोतलें मिली हैं। माना जा रहा है कि वाहन शराब के नशे में चलाया जा रहा था जिसकी वजह से यह घटना हुई।

यह भी पढ़ें-पौड़ी: शिक्षक के जगह गांव की युवती पढ़ा रही थी, सीईओ ने वेतन रोकने के दिए निर्देश

संबंधित समाचार