Congress की मजबूती के लिए जहां मेरी आवश्यकता होगी, मैं पीछे नहीं हटूंगा : CM अशोक गहलोत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश की जो स्थिति है उसके लिए कांग्रेस का मजबूत होना बहुत जरूरी है। कांग्रेस की मजबूती के लिए जहां मेरी आवश्यकता होगी, मैं पीछे नहीं हटूंगा। मैंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंदर 4-5 दिन पहले प्रस्ताव रखा था कि …

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश की जो स्थिति है उसके लिए कांग्रेस का मजबूत होना बहुत जरूरी है। कांग्रेस की मजबूती के लिए जहां मेरी आवश्यकता होगी, मैं पीछे नहीं हटूंगा। मैंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंदर 4-5 दिन पहले प्रस्ताव रखा था कि राहुल गांधी को अध्यक्ष पद स्वीकार करना चाहिए। अगर वे पार्टी अध्यक्ष के रूप में दौरा करेंगे तो पार्टी की एक अलग छवि बनेगी। मैं एक बार और प्रयास करूंगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले बुधवार को कहा कि उनके लिए अब पद कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं मना नहीं कर पाऊंगा। अगर मुझे नामांकन करना है तो मैं फॉर्म भरूंगा। उन्होंने आगे कहा, आज मैं मुख्यमंत्री हूं। ये जिम्मेदारी मैं निभा रहा हूं और निभाता रहूंगा।

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मजाक में पूछा, ममता बनर्जी पर क्‍या जादू किया कि उन्होंने आपको (चुनाव) जिताने के लिए अप्रत्‍यक्ष रूप से अनुपस्थित रहने का फैसला किया। बंगाल के पूर्व राज्यपाल धनखड़ ने जवाब दिया, राजनीतिक निर्णय कैसे लेते हैं, इस पर गहलोत और वसुंधरा राजे ही प्रकाश डाल सकते हैं।

बता दें कि बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के सदस्यों से मिलने दिल्ली में AICC कार्यालय पहुंचे। थरूर ने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि जो अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं उनको 10 प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर की जरूरत होगी। अगर 10 प्रतिनिधि किसी व्यक्ति को मनोनीत करे और वो हां बोले तो वो नामांकन स्वीकार किया जाएगा।

वहीं, राजस्थान के टोंक से कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने कहा कि अधिकांश राज्यों ने कहा है कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष होना चाहिए। चुनाव लड़ेंगे या नहीं ये उनका फैसला है, लेकिन एक बात तय है कि 17 अक्टूबर को जब वोटिंग होगी तब पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा।

ये भी पढ़ें : जनगणना के बाद Nagaland में आरक्षण नीति की समीक्षा होगी : CM Neiphiu Rio

संबंधित समाचार