रेलवे का तोहफा, अनारक्षित टिकट के लिए UTS ऐप लॉन्च, लाइन में लगने की NO टेंशन
भावनगर। पश्चिम रेलवे में गुजरात के भावनगर रेलवे मंडल पर अनारक्षित टिकट लेने के लिए यूटीएस ऐप एवं एटीवीएम की सुविधा उपलब्ध है, अब टिकट खरीदने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। सीनियर डीसीएम माशूक अहमद के अनुसार भावनगर रेलवे मंडल पर यात्रियों की सुविधा के लिए यूटीएस ऐप एवं एटीवीएम से …
भावनगर। पश्चिम रेलवे में गुजरात के भावनगर रेलवे मंडल पर अनारक्षित टिकट लेने के लिए यूटीएस ऐप एवं एटीवीएम की सुविधा उपलब्ध है, अब टिकट खरीदने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। सीनियर डीसीएम माशूक अहमद के अनुसार भावनगर रेलवे मंडल पर यात्रियों की सुविधा के लिए यूटीएस ऐप एवं एटीवीएम से अनारक्षित टिकट की सुविधा को शुरू कर दिया गया है।
यूटीएस ऐप की मदद से अनारक्षित से लेकर प्लेटफार्म टिकट तक आसानी से बुक किए जा सकते हैं। सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि टिकट खरीदने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। यह पेपरलेस व्यवस्था है और पर्यावरण के अनुकूल है। ऐप से बुक टिकट को बिना इंटरनेट कनेक्शन ऑफलाइन मोड में टीटीई को दिखाया जा सकता है।
अब इस ऐप को हिंदी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अनारक्षित टिकट (जनरल टिकट) लेने वाले यात्रियों की मुश्किलों को कम करने एवं यात्रियों को एक अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वेरावल, भावनगर टर्मिनस, बोटाद, जूनागढ़, केशोद और पोरबंदर स्टेशन पर स्मार्ट कार्ड बेज्ड आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) की सुविधा उपलब्ध करायी गई है।
टिकट खिड़की से पहले की तरह टिकट मिलता रहेगा। यूटीएस मोबाइल ऐप द्वारा टिकट खरीदने के लिए आर-वॉलेट का उपयोग करने पर यात्री को पांच प्रतिशत का कैश बोनस भी दिया जाता है। इसी प्रकार से एटीवीएम के उपयोग के लिए स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करवाने पर तीन प्रतिशत नकद बोनस दिया जाता है।
यात्री टिकट बुकिंग विंडो से न्यूनत्तम 70 रुपये में स्मार्ट कार्ड खरीद सकते हैं जिसपर तीन प्रतिशत अतिरिक्त बोनस दिया जाता है। स्मार्ट कार्ड के बिना भी यूपीआई के माध्यम से एटीवीएम से टिकट प्राप्त किया जा सकता है। रेलवे द्वारा यात्रियों से इन सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए अनुरोध किया गया है।
