हल्द्वानी: दोस्त की मौत के बाद हड़प लिया उसका व्यवसाय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दोस्त की मौत के बाद एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके व्यापार को हड़प लिया। मृतक की पत्नी ने ये आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ काठगोदाम थाने में केस दर्ज कराया है। आवास विकास काठगोदाम निवासी रंजीत कौर पत्नी स्व. गगनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दोस्त की मौत के बाद एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके व्यापार को हड़प लिया। मृतक की पत्नी ने ये आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ काठगोदाम थाने में केस दर्ज कराया है।

आवास विकास काठगोदाम निवासी रंजीत कौर पत्नी स्व. गगनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पति दशमेश एयर कंडिशनर के नाम से व्यवसाय करते थे। उनका कहना है कि बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया। जिसके बाद पारिवारिक मित्र मोहित ने रंजीत कौर को भरोसे में लेकर उन्हें व्यवसाय को शुरू किया।

आरोप है कि पति के समय काम करने वाली शीबा अंसारी के साथ मिलकर मोहित ने न सिर्फ व्यवसाय के कागजात अपने नाम कराए बल्कि पति के खाते में पड़े पैसे भी अपने खाते में डलवा लिए। व्यवसाय में कार्यरत जमाल और नदीम ने गोदाम के ताले तोड़कर कागजात चोरी कर लिए। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार