रुद्रपुर: सरिया चोरी प्रकरण को लेकर डीआईजी दिखे सख्त, नैनीताल पुलिस करेगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। विगत दिनों निर्माणाधीन पंडित रामसुमेर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल परिसर से चोरी हुई करोड़ों की सरिया मामले में डीआईजी नीलेश आंनद भरणे सख्त दिखाई दे रहे हैं। ऊधमसिंह नगर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद डीआईजी ने मामले की जांच नैनीताल पुलिस के हवाले कर दी है। ऐसे में ऊधमसिंह नगर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। विगत दिनों निर्माणाधीन पंडित रामसुमेर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल परिसर से चोरी हुई करोड़ों की सरिया मामले में डीआईजी नीलेश आंनद भरणे सख्त दिखाई दे रहे हैं। ऊधमसिंह नगर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद डीआईजी ने मामले की जांच नैनीताल पुलिस के हवाले कर दी है। ऐसे में ऊधमसिंह नगर पुलिस की कार्यशैली और निष्पक्षता पर लोग सवाल खड़े करने लगे हैं।

बताते चले कि एआरटीओ मार्ग पर मेडिकल कॉलेज निर्माण के तहत हॉस्टल निर्माण का काम चल रहा है। लेकिन तकनीकी कारणों के बाद कार्यदायी संस्था से काम बंद करवा दिया गया था। अभी कार्य बंद भी नहीं हुआ था कि डीएम और एसएसपी कार्यालय के बेहद नजदीक ही माफियाओं द्वारा गैस कटर के जरिए भवन में लगी सरिया को काटकर चोरी कर ली गई।

जिसकी भनक स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों को तक नहीं हुई। जब मामला मीडिया ने उठाया, तो हड़कंप मच गया और प्रभारी प्राचार्य मेडिकल शिक्षा एवं पीएमएस डॉ. राकेश सिन्हा द्वारा सिडकुल चौकी पुलिस को दस दिन पहले तहरीर सौंपी गई थी। पुलिस जांच के नाम पर कार्रवाई को अटकाती रही।

जिसकी शिकायती आला अधिकारियों को होने के बाद डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने सख्त रुख अपनाते हुए नैनीताल पुलिस को करोड़ों की सरिया चोरी मामले की जांच सौंप दी। बताया जा रहा है कि एसपी क्राइम जगदीश चंद्र अपनी टीम के साथ प्रकरण की तफ्तीश करेंगे। डीआईजी का यह निर्णय कहीं न कहीं ऊधमसिंह नगर पुलिस की कार्यशैली व विश्वसनीयता पर एक सवाल खड़ा करता है। अब देखना यह है कि नैनीताल पुलिस की जांच में कौन-कौन सरिया माफिया व सफेदपोश नेताओं का खुलासा होगा।

संबंधित समाचार