बरेली: इलेक्ट्रिक बस में नाइट्रोजन गैस भरने के दौरान धमाका, एक की मौत, दो गंभीर घायल
बरेली, अमृत विचार। मिनी बायपास स्थित इलेक्ट्रॉनिक बस चार्जिंग प्वाइंट में इलेक्ट्रिक बस में एसी मरम्मत के दौरान कंप्रेसर में तेज धमाका हो गया। बताया जा रहा कि कंप्रेसर में धमाके के साथ ही काम कर रहे एक कर्मचारी विजय की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिनी बाईपास …
बरेली, अमृत विचार। मिनी बायपास स्थित इलेक्ट्रॉनिक बस चार्जिंग प्वाइंट में इलेक्ट्रिक बस में एसी मरम्मत के दौरान कंप्रेसर में तेज धमाका हो गया। बताया जा रहा कि कंप्रेसर में धमाके के साथ ही काम कर रहे एक कर्मचारी विजय की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिनी बाईपास चौराहा स्थित इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन पर गुरुवार दोपहर लगभग 11.40 बजे इलेक्ट्रिक बस में एसी की गैस (नाइट्रोजन) भरी जा रही थी। बताया जा रही है कि इलेक्ट्रिक बस में एसी की गैस डालने के दौरान किसी ने चार्जिंग का स्विच खोल दिया। इससे चार्जिंग भी शुरू हो गई, जिससे एसी इलेक्ट्रिक बस का एसी कंप्रेसर फट गया। एसी कंप्रेसर फटते ही तेज धमाका हुआ।बस की छत और पुर्जे आसमान की तरफ उड़ने लगे। चार्जिंग स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

लोगों ने बताया कि बस में बैठे शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के सुरेश शर्मा नगर निवासी मैकेनिक विजय कुमार (32 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र निवासी एसी मैकेनिक नरेंद्र और बिहार प्रदेश निवासी सर्विस इंजीनियर बबलू गंभीर रूप घायल हो गए हैं। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीएम बरेली शिवाकांत द्विवेदी pic.twitter.com/nnrp5LCN14
— Amrit Vichar (@AmritVichar) September 22, 2022
हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई।राहगीरों के मुताबिक धमाका काफी तेज था। इसमें मृतक काफी ऊपर तक उड़ता दिखाई दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी और किला पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए भेजा। इसके साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी के लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। इलेक्ट्रिक एसी बस का संचालन नगर निगम ने निजी कंपनी को सौंपा है। डीएम शिवाकांत शुक्ला, एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया और एसपी सिटी राहुल भाटी समेत तमाम अफसर मौके पर हैं।उन्होंने चार्जिंग स्टेशन के मैनेजर से पूरे मामले की जांच जानकारी ली।

तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद तीन सदस्यीय टीम से जांच कराने की बात कही। उनका कहना है सीएफओ और मजिस्ट्रेट के साथ टेक्निकल अफसर मामले की जांच करेंगे। टीम की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन में कोई समस्या नहीं है.बस का एसी काम नहीं कर रहा था.बस में नाइट्रोजन गैस डाली जा रही थी। इसी दौरान एसी कैंप्रेसर फट गया.इससे हादसा हो गया.एक मैकेनिक की मौत हो गई,जबकि दो घायल हो गए हैं। – शिवाकांत द्विवेदी, डीएम


जांच को चार सदस्यीय कमेटी गठित, 30 तक मांगी रिपोर्ट
उधर, डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने मामले की जांच को चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी में नगर मजिस्ट्रेट को अध्यक्ष, सदस्याें में सहायक निदेशक बॉयलर (कार्यालय श्रमायुक्त), सहायक निदेशक कारखाना बरेली मंडल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को शामिल किया गया है। कमेटी को हादसे के कारणों की बारीकी से जांच कर 30 सितंबर तक रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:- बरेली: वेज की जगह डॉक्टर्स को नॉनवेज सूप पिलाने का होटल पर लगा आरोप, वीडियो वायरल
