मुरादाबाद : अनियंत्रित ट्रक ने हाईवे पर कई वाहनों को रौंद, एक की मौत…सात लोग घायल
मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने कई वहानों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव सेंजना निवासी जुल्फिकार अपने अन्य …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने कई वहानों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव सेंजना निवासी जुल्फिकार अपने अन्य साथियों के साथ टेंपो में सवार होकर चंदन नगर में मजदूरी करने जा रहे थे। बताया गया कि जब यह लोग मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर जीरो पॉइंट के पास पहुंचे तो अचानक अनियंत्रित कंटेनर ने टेंपो सहित कई वहानों को रौंद दिया। हादसे में टैंपो में सवार जुल्फिकार, आजम अली, नासिर, महमूद, शकूर,आरिफ और फजल गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जुल्फिकार को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर जुल्फिकार के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जुल्फिकार की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सावधान! पुलिस प्रशासन के पहरे में शहर की सड़कों पर घूम रही मौत
