हल्द्वानी: STF ने एक भ्रष्ट नेता नहीं पकड़ा, ये जांच घोटाला है: डॉ. कैलाश पांडेय
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के डीजीपी ने घोषणा की है कि भर्ती घोटाले की जांच पूरी हो चुकी है और सारे आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन घोटालों की जांच में घोटालेबाजों के राजनीतिक आका और आकाओं को भी संरक्षण देने वाले कहां हैं इसका जवाब उत्तराखंड के डीजीपी के पास नहीं है। असल में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के डीजीपी ने घोषणा की है कि भर्ती घोटाले की जांच पूरी हो चुकी है और सारे आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन घोटालों की जांच में घोटालेबाजों के राजनीतिक आका और आकाओं को भी संरक्षण देने वाले कहां हैं इसका जवाब उत्तराखंड के डीजीपी के पास नहीं है। असल में यह जांच नहीं, जांच घोटाला है घोटालों की जांच का घोटाला, यह बात भाकपा माले के जिला सचिव डॉ कैलाश पांडेय ने कही।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: धरी रह गई युवाओं की CBI जांच की मांग, डीजीपी बोले- अंतिम चरण में UKSSSC पेपर लीक मामले की जांच
माले नेता ने कहा कि पुलिस को जितनी जांच करनी थी, कर चुकी। राजनीतिक आकाओं की जांच करना पुलिस के बूते की बात नहीं है। इसके आगे की जांच अब कोई ऐसी एजेंसी कर सकती है, जो राज्य के राजनीतिक आकाओं के दबाव में न हो। इसलिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच ही है, जिसकी आंच राजनीतिक आकाओं तक पहुंच सकती है। इसलिये उत्तराखंड राज्य में हुई भर्तियों के घोटाले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच करायी जाए।
