काशीपुर: 998 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
काशीपुर, अमृत विचार। एसपी चंद्र मोहन सिंह और सीओ वंदना वर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बुधवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर हल्का नंबर एक चौकी प्रभारी कपिल कंबोज ने मानपुर रोड बिजली हाईडिल के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 998 ग्राम चरस …
काशीपुर, अमृत विचार। एसपी चंद्र मोहन सिंह और सीओ वंदना वर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बुधवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर हल्का नंबर एक चौकी प्रभारी कपिल कंबोज ने मानपुर रोड बिजली हाईडिल के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 998 ग्राम चरस बरामद हुई है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोनू कुमार निवासी ग्राम अक्का पांडे भोजपुर थाना मूढा पांडे जिला मुरादाबाद बताया। पुलिस आरोपी के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
अवैध चरस की बरामदगी पर एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मानपुर क्षेत्र में चरस की डिलीवरी करने आया था। यहां वह पहली बार पकड़ा गया है। मुरादाबाद में आरोपी के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का इतिहास मंगाया गया है। वहां पर कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, हेमचंद्र, मनोहर लाल, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
