हल्द्वानी: पदोन्नति व नियमितीकरण की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने जोर पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। समस्याओं का निदान नहीं होने पर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन नाराज हो गई है। संगठन ने बैठक करते हुए समस्याओं पर मंथन किया तथा निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन की कुमाऊँ मंडल की बैठक का आयोजन यूनियन के कैम्प कार्यालय हल्द्वानी बस स्टेशन किया गया। बैठक में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। समस्याओं का निदान नहीं होने पर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन नाराज हो गई है। संगठन ने बैठक करते हुए समस्याओं पर मंथन किया तथा निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
संगठन की कुमाऊँ मंडल की बैठक का आयोजन यूनियन के कैम्प कार्यालय हल्द्वानी बस स्टेशन किया गया।

बैठक में संगठन ने कहा कि परिवहन निगम में टायरों व स्पेयर पार्टस की कमी रहती है जिस कारण बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। बुकिंग क्लर्क व कार्यालय सहायक बनाने की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। विशेष श्रेणी संविदा के चालक व परिचालकों, कार्यशाला के 3500 कर्मचारियों का नियमितीकरण करने की मांग की गई। निगम के कर्मचारियों पर एस्मा लगाने को कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों का हनन बताया गया। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

संगठन ने पीक सीजन को देखते हुए निगम बस बेड़े में 250 बसों को खरीदने की मांग की। परिसंपत्ति के बंटवारे में यूनियन के प्रयासों की सराहना करते हुए बस अड्डों में डग्गामारी को बंद करने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै तथा संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष एलडी पालीवाल ने किया।

बैठक में संगठन के महामंत्री अशोक चौधरी,क्षेत्रीय अध्यक्ष एलडी पालीवाल, मंत्री रघुवीर चौधरी,क्षेत्रीय मंत्री देहरादून क्षेत्र के पी सिंह,विपिन कुमार,बलदेव सिंह,गुरुवेल सिंह,दयाल जोशी,जितेंद्र कुमार,डीएल साह, मो जमील खां, रामअवध यादव,हरीश जोशी,जलील अहमद,आरपी यादव,अनिल कुमार, मनोज भट्ट, गोपेश्वर प्रसाद, मन्निन्दर सिंह,अमित कुमार, प्रदीप शर्मा, लक्ष्मण अधिकारी, सतनाम सिंह, सुनील जोशी,जफर हुसैन,संदीप बिष्ट,सचिन कुमार,ओमप्रकाश आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार