बरेली: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व डीएम समेत कई अफसरों को जारी किया नोटिस
बरेली, अमृत विचार। सपा के वरिष्ठ नेता व जिला सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष महेश पांडेय की गिरफ्तारी को लेकर दी गई चुनौती वाली याचिका को सर्वोच्च न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। इसमें प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव समेत कई अफसरों को नोटिस जारी किया गया है। महेश पांडेय का कहना है कि उनकी …
बरेली, अमृत विचार। सपा के वरिष्ठ नेता व जिला सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष महेश पांडेय की गिरफ्तारी को लेकर दी गई चुनौती वाली याचिका को सर्वोच्च न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। इसमें प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव समेत कई अफसरों को नोटिस जारी किया गया है।
महेश पांडेय का कहना है कि उनकी पत्नी के बहन की करोड़ों की जमीन मिनीबाईपास पर पड़ी है। पूर्व में गैंगस्टर रह चुके रमेश मौर्या आदि उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर वर्ष 2019 में अक्टूबर माह में उनके ऊपर पांच फर्जी मुकदमे लिख दिए गए। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई।
इसकी शिकायत सपा नेता की साली डॉ. अनुपमा राघव ने सर्वोच्च न्यायालय में की। इसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया गया। सर्वोच्च न्यायालय में इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा। इसके बाद सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया है। इसमें मुख्य सचिव से लेकर जिले के पूर्व डीएम वीरेन्द्र सिंह, पूर्व एसपी सिटी अभिनंदन सिंह व तीन दरोगा भी शामिल हैं।
