बेहद खास रहा आज का यूपी विधानसभा सत्र, 38 महिला सदस्यों ने लिया सदन की कार्यवाही में हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के इतिहास में आज का दिन बेहद खास रहा। विधान सभा के मानसून सत्र के चौथे दिन अलग-अलग दलों की 38 महिला सदस्यों ने कार्यवाही में हिस्सा लिया। कार्यवाही के दौरान महिला सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक भेदभाव तथा अन्य मुद्दे उठाकर समाज में फैली कुरीतियों के बारे …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के इतिहास में आज का दिन बेहद खास रहा। विधान सभा के मानसून सत्र के चौथे दिन अलग-अलग दलों की 38 महिला सदस्यों ने कार्यवाही में हिस्सा लिया। कार्यवाही के दौरान महिला सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक भेदभाव तथा अन्य मुद्दे उठाकर समाज में फैली कुरीतियों के बारे में अपने विचार रखें।

इस दौरान अधिष्ठाता के रूप में तीन महिला सदस्यों ने अपनी भूमिका निभायी। आज की कार्यवाही के उपरान्त विधायकों को टेबलेट वितरण का काम शुरू हुआ। इसकी शुरुआत विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने महिला विधायकाें को टेबलेट देकर की। इससे पूर्व गुरुवार को सदन की कार्यवाही पूर्वाहन 11 बजे प्रश्न काल के साथ शुरू हुई। इसके बाद विभिन्न नियमों के तहत महिला सदस्यों ने कार्यवाही में हिस्सा लिया। पूरे दिन 8.12 मिनट तक चली कार्यवाही में महिला सदस्यों ने 1 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक इस कार्यवाही में हिस्सा लिया।

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 24 महिला सदस्यों, समाजवादी पार्टी की 10 सदस्यों, अपनादल (एस) के तीन एवं कांग्रेस पार्टी की एक सदस्य ने अपने विचार रखे। प्रश्न प्रहर होने के उपरान्त 38 महिला सदस्यों ने कार्यवाही में भाग लिया। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अधिष्ठाता के रूप में डॉ मंजू शिवाच के अतिरिक्त आज सपा विधायक सैय्यदा खातून और भाजपा की अनुपमा जायवाल को मौका दिया।

मौके पर नेता सदन योगी आादित्य नाथ ने कहा कि सामान्य दिनों में पुरुषों के शोरगुल के नीचे महिला सदस्यों की बात दब जाती थी। आज कम से कम महिला सदस्यों की बातों को सुनने के लिए हम यहां बैठे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सदस्यों को चाहिए कि वह अपनी भाषा में अपनी बात रखें जिससे चर्चा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे लोक सभा के अलावा देश के विभिन्न विधान सभाओं में भी भेजी जाए कि उत्तर प्रदेश की विधान सभा से इस प्रकार के सुझाव आयें है।

भाजपा की तरफ से इन महिलाओं ने लिया हिस्सा
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अनुपमा जयसवाल, अर्चना पाण्डेय, अंजुला सिंह माहौर, गुलाब देवी, डॉ मंजू शिवाच, मनीषा, मुक्ता संजीव राजा, मीनाक्षी सिंह, रानी पक्षालिका सिंह, कृष्णा पासवान, सरिता भदौरिया, अलका सिंह, अदिती सिंह, नीलमा कटियार, जय देवी, केतकी सिंह, ओममणी वर्मा, रजनी तिवारी, मंजू त्यागी, पूनम शंखवार, आशा मौर्या, सलोना कुशवाहा, राजबाला सिंह एवं प्रतिभा शुक्ला ने हिस्सा लिया।

सपा की तरफ से इन्होंने हिस्सा लिया
समाजवादी पार्टी की तरफ से महिला सदस्यों में डॉ रागिनी, पूजा, सैय्यदा खातून, ऊषा मौर्या, पूजा पाल, महारानी प्रजापति, गीता शास्त्री, इन्द्राणी देवी, विजमा यादव एवं रेखा वर्मा ने भाग लिया। इनके अलावा अपना दल (एस) डॉ सुरभि, डॉ रश्मि आर्या, सरोज कुरील, एवं कांग्रेस पार्टी की तरफ से आराधना ‘मोना’ ने सदन की कार्यवाही में भाग लिया। महिला सदस्यों के उद्बोधन के उपरान्त संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना को आज की इस एतिहासिक कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: यूपी विधानसभा सत्र विपक्ष सरकार को घेरा, सदन के बाहर सपा व कांग्रेस का प्रदर्शन

संबंधित समाचार