RSS प्रमुख के मस्जिद दौरे पर मायावती ने कसा तंज, भाजपा से किया तीखा सवाल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार सुबह आरएसएस और भाजपा समेत यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। मायावती ने ट्वीट कर भाजपाऔर योगी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट कर कहा है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कल दिल्ली स्थित मस्जिद, मदरसे …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार सुबह आरएसएस और भाजपा समेत यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। मायावती ने ट्वीट कर भाजपाऔर योगी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट कर कहा है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कल दिल्ली स्थित मस्जिद, मदरसे में जाकर उलेमाओं से मुलाकात की और फिर उनसे अपने आप को राष्ट्रपिता व राष्ट्रऋषि कहलवाया।
2. यूपी सरकार खुली जगह में कुछ मिनट की अकेले में नमाज़ पढ़ने की मजबूरी को भी सहन नहीं कर पा रही है तथा सरकारी मदरसों की उपेक्षा करते हुए निजी मदरसों में भी हस्तक्षेप पर उतारू है, किन्तु आरएसएस प्रमुख की इस बारे में गहरी चुप्पी के क्या मायने निकल रहे हैं इस पर भी वे जरूर गौर करें।
— Mayawati (@Mayawati) September 23, 2022
इसके साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि इसके बाद क्या बीजेपी व इनकी सरकारों का मुस्लिम समाज व उनके मस्जिद, मदरसों के प्रति नकारात्मक रूप में बर्ताव में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार खुली जगह में कुछ मिनट नमाज पढ़ने की मजबूरी को भी सहन नहीं कर पा रही है तथा सरकारी मदरसों की उपेक्षा करते हुए निजी मदरसों में भी हस्तक्षेप पर उतारू है लेकिन आर एस एस प्रमुख ही इस बारे में गहरी चुप्पी के क्या मायने निकल रहे हैं इस पर भी वे जरूर गौर करें।
गौरतलब हो कि गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत को ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने राष्ट्रपिता और राष्ट्रऋषि बताया। गुरुवार को भागवत मध्य दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित एक मस्जिद का दौरा करने पहुंचे थे। इलियासी ने कहा कि भागवत उनके न्योते पर मदरसे का दौरा करने पहुंचे।
यह भी पढ़ें:-मायावती ने प्रमुख विपक्षी दल के रूप में सपा की क्षमता पर उठाए सवाल, कही ये बात
