लोहिया संस्थान के स्थापना दिवस पर बोलीं राज्यपाल- अस्पताल और बेड से ज्यादा जरूरी है शारीरिक स्वास्थ्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देश में या फिर प्रदेश में ज्यादा अस्पताल और बेड बढ़ाए जाने से ज्यादा बेहतर है कि शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाए, जिससे अस्पताल और बेड की जरूरत ही ना पड़े। क्योंकि अस्पताल और बेड से ज्यादा जरूरी है शारीरिक स्वास्थ्य। यह कहना है उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का। उन्होंने यह …

लखनऊ। देश में या फिर प्रदेश में ज्यादा अस्पताल और बेड बढ़ाए जाने से ज्यादा बेहतर है कि शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाए, जिससे अस्पताल और बेड की जरूरत ही ना पड़े। क्योंकि अस्पताल और बेड से ज्यादा जरूरी है शारीरिक स्वास्थ्य। यह कहना है उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का। उन्होंने यह बातें डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह के दौरान कही।

राज्यपाल ने कहा कि शरीर स्वस्थ होगा तो हमें अस्पताल और बेड की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इसके लिए जरूरी है कि लोगों के अंदर जागरूकता हो, विशेषकर स्वास्थ्य के प्रति। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जागरूकता की भारी कमी है, ऐसे में जागरूकता की आवश्यकता है। हम मरीजों की संख्या नहीं बढ़ाना चाहते तो हमें चाहिए कि बच्चे का जन्म हो उससे पहले माता के साथ परिवार और मौजूद बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण होना चाहिए, जिससे होने वाली या हो चुकी बीमारियों का समय रहते पता चल जाएगा और बीमारी का पता चलने से इलाज समय पर शुरू होगा और महिला तथा होने वाले बच्चे को स्वस्थ रखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आबादी के हिसाब से हर घर पर डॉक्टर व नर्स नहीं पहुंच सकते ।ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट को तैयार करना चाहिए। जिससे वह रक्तचाप जैसी बीमारियों का परीक्षण कर सकें और घर-घर जाकर लोगों के उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारियों की जानकारी हासिल कर सकें।

इससे आम लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण समय पर होगा और लोगों को शरीर के अंदर होने वाली समस्याओं का पता भी समय पर चल सकेगा और वह स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिससे उनके बच्चे भी स्वस्थ रह सकें। साथ ही लड़कियों का भी समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-राज्यपाल से मिले अखिलेश यादव, बोले- आजम खान के खिलाफ दर्ज हो रहे हैं फर्जी मुकदमे

संबंधित समाचार