हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष बने दिलीप टिर्की, निर्विरोध जीता चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। 15 सालों तक देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दिलीप टिर्की को निर्विरोध अध्यक्ष गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद टिर्की ने ट्विटर पर एफआईएच को चुनावों का आयोजन करने के लिए धन्यवाद कहा और वादा किया कि वह …

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। 15 सालों तक देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दिलीप टिर्की को निर्विरोध अध्यक्ष गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद टिर्की ने ट्विटर पर एफआईएच को चुनावों का आयोजन करने के लिए धन्यवाद कहा और वादा किया कि वह अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘हमें अच्छा काम करना जारी रखना है जैसे पिछले सदस्यों ने किया। भारत ने ओलिपिंक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और अब हम वर्ल्ड कप फाइनल खेलने के लिए बेताब है। भुवनेश्वर और राउरकेला में होने वर्ल्ड कप पर हमारी नजरें हैं।

दिलीप टिर्की ने 18 सितंबर को अपना नामांकन भरा था। उनका सामना उत्तर प्रदेश हॉकी अध्यक्ष राकेश कत्याल और झारखंड हॉकी के अध्यक्ष के भोला नाथ से था। हालांकि दोनों ने ही नाम वापस ले लिया। भोला नाथ नेशनल स्तर के रेसलर रहे हैं। लेकिन, वह टिर्की के खिलाफ उतरना नहीं चाहते थे। उन्होंने टिर्की को पूरा समर्थन दिया और नाम वापस ले लिया। टिर्की के अलावा भोला नाथ सिंह को सेकेटरी जनरल चुना गया। जम्मू और कश्मीर हॉकी की असिमा अली को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं हॉकी कर्नाटक के एस वीएस सुब्रमाण्यम को पुरुष उपाध्यक्ष बनाया गया।

ये भी पढ़ें : ‘विश्व कप जीतना सपने के सच होने जैसा क्षण होता…’, क्रिकेट यात्रा को याद कर भावुक हुईं झूलन गोस्वामी

संबंधित समाचार