रायबरेली: एनटीपीसी में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस कार्यक्रम संपन्न
रायबरेली, अमृत विचार। एनटीपीसी ऊंचाहार में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर दिव्यांग कर्मचारियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक अभय कुमार समैयार ने की। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के उपलक्ष में सभी कर्मचारियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं और उनके सुझावों पर अमल करने …
रायबरेली, अमृत विचार। एनटीपीसी ऊंचाहार में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर दिव्यांग कर्मचारियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक अभय कुमार समैयार ने की। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के उपलक्ष में सभी कर्मचारियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं और उनके सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक ने सभी कर्मचारियों को भारतीय सांकेतिक भाषा शपथ दिलाई।
मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि दिव्यांग कर्मचारी अपने कार्य दायित्वों के निर्वहन में अपेक्षा से अधिक कार्य करते हैं। एनटीपीसी को अपने इन कर्मियों पर गर्व है और हम सभी को इन कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र में भेदभाव रहित सकारात्मक वातावरण प्रदान करना चाहिए। ताकि वे अपनी कार्य क्षमताओं का अधिकतम सदुपयोग कर सकें।
मानव संसाधन विभागाध्यक्ष वंदना चतुर्वेदी ने बताया कि दिव्यांग कर्मचारियों के साथ समय-समय पर बैठक करके उनकी समस्याओं को निरंतर दूर करने का प्रयास किया जाता है। निश्चित रूप से ये कर्मचारी कंपनी के लिए मानवीय संपदा हैं। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अजय सिंह, मानव संसाधन विभाग के अन्य अधिकारी तथा परियोजना में कार्यरत सभी दिव्यांग कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
