हल्द्वानी: प्रगतिशील महिला एकता केंद्र के सम्मेलन में महिला अधिकारों की गूंज, उत्पीड़न के खिलाफ हल्लाबोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र के तीसरे सम्मेलन की शुरुआत शनिवार को ध्वजारोहण के साथ हो गई। सत्यनारायण धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष के भाषण के साथ हुई। अलग राज्यों से आई महिलाओं ने कहा कि एक तरह महिलाएं अंतरिक्ष में पहुंच गई वहीं दूसरी तरफ कई महिलाएं अपनी इच्छा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र के तीसरे सम्मेलन की शुरुआत शनिवार को ध्वजारोहण के साथ हो गई। सत्यनारायण धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष के भाषण के साथ हुई। अलग राज्यों से आई महिलाओं ने कहा कि एक तरह महिलाएं अंतरिक्ष में पहुंच गई वहीं दूसरी तरफ कई महिलाएं अपनी इच्छा से अपना जीवन साथी तक नहीं चुन सकती। महिलाएं बड़ी संख्या में ऑनर किलिंग की शिकार हो रही हैं। आज भी देश में महिलाएं दहेज हत्या, भ्रूण हत्या, बलात्कार की शिकार हो रही हैं।

संगठन की महासचिव रजनी ने कहा कि हम महिलाएं 21वीं सदी का जीवन जी रही हैं। हमें मजदूर- मेहनतकश महिलाओं को एकजुट होकर अपने साथ होने वाले हर उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ संघर्ष करने के जरूरत है।

संबंधित समाचार