हल्द्वानी: इस नवरात्र बाजार में आएगा उछाल, दुकानदरों में बढ़ा उत्साह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सोमवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसे में घर, मंदिर से लेकर बाजार तक तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवरात्र में खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए लोगों की नवरात्र में बाजार में काफी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में दुकानदार भी काफी उत्साहित है। पितृ पक्ष के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सोमवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसे में घर, मंदिर से लेकर बाजार तक तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवरात्र में खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए लोगों की नवरात्र में बाजार में काफी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में दुकानदार भी काफी उत्साहित है।

पितृ पक्ष के दौरान खरीदारी या कोई भी शुभ कार्य नहीं की जाती है। इसलिए बाजार इन दिनों सूने रहते हैं, जिससे दुकानदारों में मायूसी रहती है। ऐसे में लोग व दुकानदारों को नवरात्र की प्रतीक्षा रहती है। लोगों के रुझानों को देखते हुए कपड़े, ज्वेलरी, ऑटो सेक्टर में इस दौरान उछाल आने की पूरी उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन की शुरुआत हो रही है। इससे बाजार जोर पकड़ेगा। उम्मीद है दीपावली तक बाजार उछाल मारेगा। धनतेरस में बाजार में और तेजी आएगी। पिछले साल नवरात्रि में 15 फीसदी महंगाई बढ़ी थी।

सोना-चांदी की कीमतें बढ़ने की वजह से सराफा कारोबार में भी पहले से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। पितृ पक्ष ने कारोबार को और पीछे धकेल दिया। अब नवरात्रि में यहां रौनक छाने की उम्मीद बंध रही रही है। सराफा कारोबारी राजेश अग्रवाल, घनश्याम रस्तोगी, पवन सिंघल आदि का कहना है कि नवरात्रि में उम्मीद है कि कारोबार चढ़ेगा।

 

संबंधित समाचार