मुरादाबाद : दहेज की मांग पूरी ना होने पर पत्नी को दिया तलाक, मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी ना करने से खफा पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से बेदखल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर मुगलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपों की जांच शुरू कर दी है। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के वारसी नगर की रहने वाली महिला के …
मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी ना करने से खफा पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से बेदखल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर मुगलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
मुगलपुरा थाना क्षेत्र के वारसी नगर की रहने वाली महिला के मुताबिक मार्च 2021 में उसका निकाह नागफनी थाना क्षेत्र के किसरौल मोहल्ले के रहने वाले शहजाद से हुआ। मायके वालों ने दान दहेज देकर महिला की शादी की। फिर भी पति व ससुराल दहेज से असंतुष्ट थे। वह एक लाख रुपए व एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर आरोपी ससुराली महिला को शारीरिक व मानसिक यातना देनै लगे।
पीड़िता के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर माह में वह गर्भवती थी। तब जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की। महिला ने जब विरोध किया, तो मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। फिलहाल वह मायके में जीवन यापन कर रही है। 12 सितंबर को पति, ससुर, जेठ व ननद उसके मायके पहुंचे। दरवाजे पर चढ़ कर उन्होंने दहेज की मांग की। विरोध पर ससुरालियों ने महिला को बेरहमी से पीटा। इस दरम्यान ही आरोपी पति तीन तलाक देकर मौके से फरार हो गया। तब पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें : अरे! मृतक को दिया जा रहा पेंशन का लाभ
